उत्तराखंड

पुलिस लाइन देहरादून में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी तथा पांडवाज ग्रुप द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए झूमने पर किया मजबूर


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर बीते सोमवार को पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह महोदय, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माता मंगला देवी और भोले जी महाराज महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान मंच पर नरेश बंशल सांसद राज्य सभा, खजान दास विधायक राजपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री उत्तराखंड, महोदय को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यांगना इंस्टीटूट देहरादून के कलाकारों द्वारा गणेश वन्दना से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी, पांडवाज ग्रुप व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी और पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button