उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम की ध्यान गुफाएं बनेंगी सुविधा संपन्न, एक जुलाई से शुरू होगा संचालन

बर्फबारी से क्षतिग्रस्त गुफाओं का सुधार कार्य जारी, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेड, बिजली, केटल और कंबल जैसी सुविधाएं


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बदरीनाथ, उत्तराखंड – देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद खबर है। बदरीनाथ धाम में स्थित ध्यान गुफाएं अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त भी की जा रही हैं, जिससे साधना व ध्यान करने वाले श्रद्धालुओं को अब बेहतर वातावरण व रात्रि प्रवास की सुविधा मिल सकेगी। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से इन ध्यान गुफाओं का संचालन आगामी 1 जुलाई से शुरू भी किया जाएगा।

बदरीनाथ मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर, नीलकंठ पर्वत की तलहटी में ऋषिगंगा फॉल के समीप स्थित इन चार ध्यान गुफाओं का निर्माण वर्ष 2022 में नगर पंचायत द्वारा ही कराया गया था। इनमें 2 गुफाएं पारंपरिक पत्थर की हैं, जबकि 2 सीमेंट से निर्मित की गई हैं। अब तक करीब 41 श्रद्धालु इन गुफाओं में साधना के लिए आ चुके हैं, हालांकि रात्रि प्रवास की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाई का सामना भी करना पड़ता था।

नगर पंचायत द्वारा इन गुफाओं को अब सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को गुफाओं में बेड, बिजली, इलेक्ट्रिक केटल व कंबल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा गुफाओं के बाहर शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता सुनील पुरोहित ने बताया कि

जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में गुफाओं के सुधारीकरण का काम भी जारी है, जो हाल ही की बर्फबारी में क्षतिग्रस्त हो गई थीं। 1 जुलाई से श्रद्धालु इन गुफाओं में ध्यान, साधना व प्रवास कर सकेंगे।

अब तक गुफाओं में ध्यान करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन आगामी संचालन के साथ ही प्रवास के लिए शुल्क भी लिया जाएगा, जिसे पंचायत बोर्ड द्वारा जल्द तय किया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button