उत्तराखंडवायरल न्यूज़

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी, जीटीसीसी का स्थल निरीक्षण आगामी 16 नवंबर से


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से नई दिल्ली में गठित गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी)आगामी 16 नवंबर से उत्तराखंड के दौरे पर आ रही है। यह टीम मुख्य तौर पर देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर और हल्द्वानी का दौरा करेगी, जहां खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। टीम इन जगहों पर खेल स्टेडियम, वाटर स्पोर्ट्स पॉइंट्स, मल्टीपर्पज हॉल आदि का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में संतुष्ट होने पर ही खेल स्थानों के चयन पर अंतिम मुहर लगेगी।

बता की एक महीने पहले ही आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी में राष्ट्रीय खेल आयोजित करने की तारीख निर्धारित हुई है। खेल निदेशालय का दावा है कि जिस तरह से तैयारियां की गई हैं, उनमें स्थल बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि कुछ बदलाव का सुझाव आया, तो विभाग तैयार है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि कोशिश रहेगी कि जीटीसीसी को ऋषिकेश, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ के प्रस्तावित सब सेंटर्स का भी दौरा करा दिया जाए।

 

वहीं, खेल निदेशालय में बीते सोमवार सुबह जीटीसीसी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहली बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी शामिल थे। इस दौरान जीटीसीसी से अनुरोध किया गया कि कमेटी जितनी जल्दी खेल स्थानों का दौरा करके अंतिम फैसला देगी, तैयारियां उतनी ही बेहतर तरीके से हो सकेंगी।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि जीटीसीसी ने 16, 17 और 18 नवंबर को राज्य के दौरे की सहमति दी है। कोशिश रहेगी कि दो दिन के दौरे के बाद 18 नवंबर में खेल स्थानों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button