उत्तराखंड

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर हल्द्वानी–नैनीताल में ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए हल्द्वानी और नैनीताल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सीओ ट्रैफिक नितिन लोहनी ने बताया कि यह ट्रैफिक प्लान 27 और 28 अक्तूबर के लिए लागू रहेगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • सोमवार सुबह 11 बजे तक, फ्लीट के हल्द्वानी पार होने तक पूरे वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

  • फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर, हल्द्वानी से लालकुआं की दिशा में जाने वाले वाहनों को लालकुआं ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोका जाएगा।

  • हल्द्वानी से नैनीताल व ज्योलीकोट की ओर जाने वाले वाहनों को काठगोदाम से भीमताल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • फ्लीट के मोतीनगर पार करने के बाद, हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहनों को पुराना तीनपानी तिराहा पर रोका जाएगा।

  • फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) पार करने के बाद, इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी पर आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा।

  • भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाला ट्रैफिक भी भीमताल पुल पर रोका जाएगा।

पूर्व राष्ट्रपति के कैंची धाम से प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व, पूरे रूट पर “जीरो जोन” की कार्रवाई लागू की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे। पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे प्रशासन द्वारा तय रूट डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से वीवीआईपी मार्गों पर आवागमन से बचें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button