उत्तराखंड

थराली में शौर्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम धामी बोले – नया भारत सेना की ताकत से बना है


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

थराली क्षेत्र में वीरता और बलिदान को समर्पित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव की शुरुआत अमर शहीद भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर सेना की टुकड़ी ने देशभक्ति की धुनों से माहौल को राष्ट्रभक्ति कर दिया।

महोत्सव की शुरुआत में मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन भी किया, जबकि देवाल की धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व थराली विधायक भूपालराम टम्टा विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा,

“आज का भारत नया भारत है। यह वही भारत है जो आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। पहले जहां सेना के पास संसाधनों की कमी थी, अब उन्हें आधुनिक तकनीक व हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद भवानी दत्त जोशी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी और तिरंगा यात्रा में भी भाग लिया।

इस दौरान महोत्सव में अमर बलिदानियों के परिजनों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना व सैन्य बलों के त्याग को स्मरण करना भी है।

शौर्य महोत्सव के आगामी दो दिनों में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम, झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व सेना से जुड़े प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button